• Home
  • हाथरस
  • हनुमान जन्मोत्सव पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई

हनुमान जन्मोत्सव पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई

हाथरस। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मुरसान ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय खेड़ा बरामई में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा किया गया, जिसमें शिक्षकों के योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया। समारोह में श्रीचंद, श्याम प्यारी, नगीना परवीन और महामंत्री विजयवीर सिंह को उनके दीर्घकालीन सेवाकाल और शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया तथा भगवान हनुमान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो उठा।

जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा और उनका अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह, शशिबाला (बीईओ), आलोक श्रीवास्तव (नगर क्षेत्र), सुरेश चंद्र शर्मा (पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी) सहित अजीत शर्मा, प्रमोद शर्मा, अमरनाथ, रजत जिंदल, अथर्व कोहली, संदीप कुमार, यतेंद्र पाठक, संतोष शर्मा, सचिन, नरेश मीणा, वीरेंद्र सिंह, कृष्णकांत कौशिक, प्रवीन सोमानी, अरुण शर्मा, प्रभाकर शर्मा, मोनू बंसल, कन्हैया लाल, कुलदीप चौधरी, भगवान दास यादव, उमेश शर्मा, चंद्र मोहन राणा, गौरव पचौरी, संजय सारस्वत, राघवेंद्र गुप्ता, अमित शर्मा, कृपाल चौधरी, जितेंद्र कौशल, गीता चौधरी, प्रेमलता सिंह, प्रतिभा शर्मा, कल्पना राणा, मधु रानी अग्रवाल सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top