• Home
  • हाथरस
  • पीएम कंपोजिट स्कूल बिजलीघर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

पीएम कंपोजिट स्कूल बिजलीघर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

हाथरस। गांव बिजहारी के माजरा न्यू बिजलीघर कॉलोनी स्थित पीएम कंपोजिट स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर लर्निंग बेस्ड मेला, करियर गाइडेंस एवं विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष शर्मा एवं कोषाध्यक्ष यतेंद्र पाठक द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने के साथ-साथ विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट बेस्ड मॉडल्स का निरीक्षण कर उनकी सराहना की और भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा, भाषण प्रतियोगिता एवं आत्मरक्षा कला से जुड़ी छात्राओं को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कक्षा एक से आठ तक के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एवं 100 प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका राजकुमारी उपाध्याय एवं समस्त स्टाफ ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुनीता रानी, विमल कुमार, अनिल कुमार, सतना, रणजीत सिंह, अलका सिंह, गौरव कुमार, पूनम शर्मा, नीतू सिंह, सीमा रानी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top