फिरोजाबाद। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 यूनिट 8 की प्रथम बैठक ऑर्किड ग्रीन क्लब हाउस में आयोजित की गई। बैठक में महिला शक्ति की पदाधिकारियों को संगठन के नियमों और उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यूनिट डायरेक्टर प्राची अग्रवाल ने कहा कि जायंट्स ग्रुप सामाजिक सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ कार्य करता है। संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में प्रभावी कार्य करना संगठन की प्राथमिकता है। साथ ही सभी यूनिट और ग्रुप के बीच बेहतर समन्वय बनाकर सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में विशेष समिति सदस्य उषा यादव ने अध्यक्ष पद के दायित्व, फेडरेशन 5 के अध्यक्ष विपिन मित्तल ने उपाध्यक्ष पद, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मंजू सिंह ने प्रशासनिक निर्देशिका तथा फेडरेशन ऑफिसर रश्मि अग्रवाल ने वित्त निर्देशिका के संबंध में जानकारी दी और अपने आशीर्वचन प्रदान किए। काउंसिल मीट में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी चतुर्वेदी, जो विश्व उपाध्यक्ष जायंट्स हैं, उपस्थित रहे। इसके अलावा केंद्रीय समिति सदस्य डॉ. शिवराज सिंह यादव, फेडरेशन 5 की उपाध्यक्ष सौम्या चौहान, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कल्पना राजौरिया, फेडरेशन ऑफिसर वर्तिका जैन, महिला शक्ति की अध्यक्षा सीमा अग्रवाल तथा सशक्त नारी की अध्यक्षा निधि जैन सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।





