• Home
  • फिरोजाबाद
  • ग्रेट निकोबार परियोजना के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान आज से

ग्रेट निकोबार परियोजना के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान आज से

फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी द्वारा ग्रेट निकोबार में प्रस्तावित परियोजना के विरोध में जनपद में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 9 जून से शुरू होकर 15 जून तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया कि केंद्र सरकार ग्रेट निकोबार क्षेत्र की बड़ी भूमि निजी औद्योगिक परियोजनाओं के लिए आवंटित करने की तैयारी कर रही है। उनका आरोप है कि इस परियोजना के तहत बड़ी संख्या में वृक्षों की कटाई होगी, जिससे पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के मुद्दे पर गंभीर है तथा इस प्रकार की परियोजनाओं का विरोध करेगी। इसी उद्देश्य से सोमवार प्रातः 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा चौराहा से हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 15 जून तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर लोगों से संपर्क कर उनके हस्ताक्षर लिए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top