• Home
  • फिरोजाबाद
  • दिल्ली ओपन स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में फिरोजाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

दिल्ली ओपन स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में फिरोजाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

फिरोजाबाद। दिल्ली ओपन स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में फिरोजाबाद के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में दो महिला खिलाड़ियों इशिता शर्मा और खुशी यादव ने रजत पदक हासिल किए, जबकि 12 पुरुष खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर सफलता प्राप्त की। प्रतियोगिता में इशिता शर्मा ने 80 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता। वहीं देवांश ने हैप्टाथलॉन में 3800 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। प्रशांत यादव ने 10 किलोमीटर वॉक रेस में कांस्य पदक जीता, जबकि आशीष गुर्जर ने 1000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उनकी घर वापसी के बाद दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला ओलंपिक संघ द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज, उप सचिव मनु यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी मुकेश कुमार, बैडमिंटन प्रशिक्षक शुभा गुप्ता तथा खेलो इंडिया प्रशिक्षक अभिषेक यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top