• Home
  • चंदौली
  • पुलिस ने इनामियां गौ तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इनामियां गौ तस्कर को किया गिरफ्तार

चंदौली। चंदौली जिले की इलिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान वनरसिया माइनर के पास से एक वांछित इनामियां अंतर्राज्यीय गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का असलहा, एक जिंदा कारतूस, एक मिस कारतूस तथा वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने स्थानीय थाने में मुकदमा अपराध संख्या 25/2026 के तहत धारा 3/25(1B)(a) आयुध अधिनियम में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पर चंदौली जिले के नौगढ़ थाने से 50 हजार रुपये तथा सोनभद्र जिले के रायपुर थाने से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के खिलाफ चंदौली और सोनभद्र के विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोनभद्र क्षेत्र से गोवंश खरीदकर बिहार ले जाकर बेचता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि बरामद तमंचा उसी का है, जिसे वह तस्करी के दौरान सुरक्षा के लिए अपने साथ रखता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भगवान यादव निवासी ग्राम निरंजनपुर, थाना चैनपुर, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय, उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल कल्लन यादव, मनीष सिंह, नारायण यादव तथा कांस्टेबल अनिल यादव, अभिषेक यादव और बृजेश कुशवाहा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top