• Home
  • आगरा
  • अपर मंडल रेल प्रबंधक, आगरा के रूप में गिरीश कुमार गुप्ता ने संभाला पदभार

अपर मंडल रेल प्रबंधक, आगरा के रूप में गिरीश कुमार गुप्ता ने संभाला पदभार

आगरा/मथुरा। आगरा मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक के पद पर गिरीश कुमार गुप्ता ने पदभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रनव कुमार के स्थानांतरण के बाद यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। गिरीश कुमार गुप्ता भारतीय रेल भंडार सेवा (IRSS) के वर्ष 2005 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपनी शिक्षा जयपुर से प्राप्त की है और रेलवे के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए व्यापक प्रशासनिक एवं तकनीकी अनुभव हासिल किया है। इससे पूर्व वह इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई में मुख्य सामग्री प्रबंधक (सामान्य) के पद पर कार्यरत थे।

पदभार ग्रहण करने के बाद गिरीश कुमार गुप्ता ने कहा कि वह आगरा मंडल में यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार, कार्यकुशलता में वृद्धि और रेल सेवाओं में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। आगरा मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top