• Home
  • हाथरस
  • 13 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में वृहद रोजगार मेला

13 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में वृहद रोजगार मेला

हाथरस। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य रोहिताश सिंह ने आईटीआई, कौशल विकास मिशन एवं अन्य शिक्षित अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में लगभग 200 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जहां रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मेले में चयनित अभ्यर्थियों में से उत्कृष्ट 10 अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रतियां, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 13 अप्रैल को प्रातः 10 बजे तक निर्धारित स्थल पर पहुंचकर रोजगार मेले में प्रतिभाग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top