• Home
  • रायबरेली
  • सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास को मिली रफ्तार, 77 कार्यों को मंजूरी

सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास को मिली रफ्तार, 77 कार्यों को मंजूरी

रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विधायक अदिति सिंह के प्रयासों से विकास कार्यों को नई गति मिली है। वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए उनकी पहल पर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। विधायक की सिफारिश पर सड़कों के सुदृढ़ीकरण, नवनिर्माण और पुलियाओं की मरम्मत से जुड़े कुल 77 महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। इन परियोजनाओं की कुल लागत ₹3553.54 लाख निर्धारित की गई है, जो क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इन कार्यों के पूरा होने के बाद सदर विधानसभा क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगी। विधायक अदिति सिंह ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और बेहतर सड़क व यातायात व्यवस्था ही विकसित सदर विधानसभा क्षेत्र की पहचान बनेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे कराए जाएंगे, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top