• Home
  • रायबरेली
  • सदर विधायक अदिति सिंह ने जनता दर्शन में सुनीं जन समस्याएं

सदर विधायक अदिति सिंह ने जनता दर्शन में सुनीं जन समस्याएं

रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने लालूपुर चौहान स्थित अपने आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे, जिन्हें विधायक ने गंभीरता से सुना। जनता दर्शन के दौरान सड़क, बिजली, पानी, आवास और अन्य स्थानीय समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। विधायक ने सभी मामलों का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाएं और विश्वास उनके लिए सर्वोपरि हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर समस्या का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top