पीड़ितों से मिलकर मदद का दिलाया भरोसा

ऊँचाहार, रायबरेली। विधानसभा ऊँचाहार के बरगदहा निवासी शमशेर यादव के घर आग लगने की घटना में दो गायों की मृत्यु हो गई और भारी आर्थिक नुकसान हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव व पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह के भाई प्रशांत सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर रामदत्त पांडेय, मोनू यादव, ऋतिक तिवारी, भानु सिंह, पप्पू सिंह, अर्पित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top