• Home
  • फिरोजाबाद
  • डॉ भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति ने मनाई बाबा साहब की 135वीं जयंती

डॉ भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति ने मनाई बाबा साहब की 135वीं जयंती

फिरोजाबाद। बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा समिति द्वारा बाबा साहब की 135वीं जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन आंबेडकर पार्क, रसूलपुर में किया गया। जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का अनुसरण करने की बात कही। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष राकेश बाबू एडवोकेट ने पदाधिकारियों के साथ रसूलपुर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान में सभी को बराबर का दर्जा दिया गया है। मुख्य अतिथि मनीष सजाने ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था—शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।

गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। इस दौरान सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, अमर सिंह, रमेश चंद चंचल, खालिद नासिर, शिवराज सिंह यादव, धर्म सिंह यादव एडवोकेट, प्रमोद कुमार, रवि आनंद, भगवान दास शंखवार, मुरारीलाल, रामवीर सिंह बौद्ध, सुरेंद्र वर्धन, आनंद गौतम एडवोकेट, प्रमोद राजोरिया, रविंद्र शर्मा, हमवीर सिंह बौद्ध, सत्यवीर गुप्ता, अमित गुप्ता, वेद प्रकाश गौतम, वीरेंद्र कुमार, सूरज किरण सच्चिदानंद, डॉ. जफर आलम, शिवानी गौतम, वीनेश आदि मौजूद रहे।

उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती विकास भवन प्रांगण में भी मनाई गई। मुख्य अतिथि सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर नमन करते हुए कहा कि बाबा साहब ने देश को चलाने के लिए भारत का संविधान दिया, बल्कि एक बेहतर मानव बनने की सीख भी दी। इस दौरान राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह, डीसी मनरेगा सुभाष चंद्र, ऋषिकांत यादव, शैलेंद्र कुमार, रमेश चंद्र शाक्य, रामपाल, रविंद्र, सचिन कुमार, शिव कुमार शर्मा, सर्वेश, अहमद खान, सुनील कुमार यादव, अरविंद, मोहम्मद कासिम, डी.पी. सिंह, प्रकाश चंद्र, रामविलास दोहरे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top