• Home
  • फिरोजाबाद
  • राजनैतिक दलों ने मनाई बाबा साहब की जयंती, माल्यार्पण कर किया नमन

राजनैतिक दलों ने मनाई बाबा साहब की जयंती, माल्यार्पण कर किया नमन

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर राजनैतिक पार्टियों और सामाजिक संगठनों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कार्यालय पर बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि 1956 में बाबा साहब ने 5 लाख दलितों को एकजुट कर एक आंदोलन शुरू किया, जिन्हें पहले अछूत माना जाता था। उन्होंने उन्हें नवयान बौद्ध धर्म में पुनर्स्थापित किया। डॉ. आंबेडकर एक सच्चे स्वतंत्रता सेनानी थे। वे सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता और आत्मसम्मान के सार को समाहित करते हैं। इस दौरान जिला महासचिव मीना राजपूत, विधायक मुकेश वर्मा, अजीम भाई, अश्विनी कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, शिवम भारतीय, रोहित कुशवाहा, जरार अहमद राजू, कमलेश यादव, राजकुमार राठौर, नीरज यादव, दीपू यादव, रोमा यादव, सत्येंद्र जैन सोनी, योगेश गर्ग, विजय आर्या आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से हमें सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार दिया और अपने हकों तथा सम्मान के लिए लड़कर हासिल करने का रास्ता दिखाया। इस दौरान राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, दिनेश उपाध्याय, दाताराम यादव, अनिल यादव, शैलेन्द्र शुक्ला, अजय यादव, शांतिदास शंखवार, उमर फारूक, डॉ. बी.एस. गौतम, जमील अब्बास, राजीव मलहोत्रा, नवेद आलम, विशम्बर सिंह, पप्पू, फौरन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top