• Home
  • फिरोजाबाद
  • उपभोक्ताओं की समस्या का निदान न होने पर होगी कार्रवाई

उपभोक्ताओं की समस्या का निदान न होने पर होगी कार्रवाई

फिरोजाबाद। स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को लेकर नगर विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने मीटर लगाने वाली कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि कैंप लगाकर अगले 12 दिनों में जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर नहीं जुड़े हैं, उन्हें अपडेट करें, अन्यथा मीटर लगाने वाली संस्था के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नगर विधायक मनीष असीजा ने होटल मोर्नाक में आयोजित बैठक में कहा कि नगर में बिना सहमति के लगाए गए 70 हजार से अधिक स्मार्ट मीटरों के संबंध में काफी शिकायतें मिल रही थीं, जिन पर अमल भी किया गया था। अजय अग्रवाल ने बताया कि मीटर लगाते समय जिन उपभोक्ताओं के नंबर लिंक नहीं हैं, उन्हें कैंप लगाकर अपडेट किया जाएगा।

कार्यदायी संस्था जीएमआर के प्रोजेक्ट हेड देवेन्द्र कुमार वर्मा को निर्देशित किया गया कि पुनः शिकायत मिलने पर संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुछ पार्षदों ने कहा कि रिचार्ज करने के बाद भी बिजली काट दी जाती है। नगर विधायक ने डायरेक्टर वाणिज्य से कई बिंदुओं पर चर्चा की और नगर की जनता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने का आश्वासन दिया।

बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, मुख्य अभियंता भरत सिंह, अधीक्षण अभियंता (शहर) विजय मोहन खेड़ा, ग्रामीण चंद्रजीत प्रसाद, एक्सईएन नरेंद्र सिंह, कालीचरण शोभा, एसडीओ रजत शुक्ला, सुनील कुमार, दशरथ सिंह, तेजस्वी चतुर्वेदी के अलावा भाजपा के आनंद अग्रवाल, देवेश भारद्वाज, प्रमोद पाल बघेल, डॉ. एस.पी. लहरी, विवेक अग्रवाल, अंकित तिवारी, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top