• Home
  • हाथरस
  • अंबेडकर जयंती पर निकली प्रभात फेरी, हजारों लोगों की भागीदारी

अंबेडकर जयंती पर निकली प्रभात फेरी, हजारों लोगों की भागीदारी

हाथरस। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर में अंबेडकर अनुयायियों के नेतृत्व में आगरा रोड स्थित राधा स्वामी बगीची से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का नेतृत्व शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार तथा संरक्षक गिर्राज सिंह फौजी और पंकज प्रेमाकर सहित समाज के प्रबुद्धजनों ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बौद्ध भिक्षु और अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह द्वारा पंचशील ध्वज लहराकर की गई। प्रभात फेरी में हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागी हाथों में बाबा साहब के झंडे और तस्वीरें लेकर बाइक व पैदल चलते हुए जयकारे लगाते रहे।

यह प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अलीगढ़ रोड स्थित खंदारी गढ़ी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों ने बाबा साहब और अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। शहर में कई स्थानों पर प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आयोजकों ने जानकारी दी कि 28 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से सीयल खेड़ा स्थित बगीची से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।

प्रभात फेरी में पंकज प्रेमाकर, सुनील कुमार, गिर्राज फौजी, शम्मी गौतम, योगेश केसरी, सरदार सुरजीत सिंह, पप्पू प्रकाश, संजय सेठ, सुषमा सिंह, सुनीता सिंह, योगेंद्र कांटे वाले, राजू भैया, गयाप्रसाद बाबा, रत्नेश रत्न, बिजेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top