कानपुर। सिविल डिफेंस कलक्टरगंज प्रखंड की मासिक बैठक हूलागंज स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें विभागीय गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों और नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर विभाग के उप मुखिया शिवराज सिंह, नवनियुक्त चीफ वार्डन राजीव सिंह, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन सतीश अरोड़ा, वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक विष्णु शर्मा तथा नवाबगंज प्रखंड के डिवीजनल वार्डन धनंजय सिंह का सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल संजय तिवारी, स्टाफ ऑफिसर गौरव अग्रवाल, आईसीओ अनुराधा दीक्षित, सुशील, पोस्ट वार्डन नरेंद्र सिंह, अनूप बाजपेई, संजय सविता, सुरेंद्र शर्मा, विशाल गुप्ता, अंकुर मिश्रा, रेवती गुप्ता, उमाकांत गोस्वामी, राघवेन्द्र गुप्ता, कालीचरण जायसवाल, आनंद मोहन, ईशान नाथ शर्मा, सुनील जायसवाल, सुनीता मिश्रा, सुष्मा गुप्ता, विशाल अग्रवाल, संजय शुक्ला सहित अन्य वार्डनों की उपस्थिति में किया गया।
बैठक में उपनियंत्रक ने पोस्ट में रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की आवश्यकता पर बल दिया और पूर्व में वार्डनों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। चीफ वार्डन राजीव सिंह ने सभी वार्डनों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे प्रत्येक मासिक बैठक में सक्रिय रूप से भाग लें और किसी भी परिस्थिति में वार्डनों के सहयोग हेतु तत्पर रहें। वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक विष्णु शर्मा ने प्रखंड में नियमित रूप से मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।





