हाथरस। श्री गोपेश्वर नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव का 155वां वार्षिकोत्सव 21 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
समिति के अनुसार 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे आचार्य पं. प्रदीप भारद्वाज के आचार्यत्व में श्री गणेश पूजन और श्री रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ होगा। इसके बाद सायं 4 बजे बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव की दिव्य एवं भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा मन्दिर से प्रारंभ होकर सासनी गेट, कमला बाजार, गुड़हाई बाजार, मोती बाजार, नयागंज, चक्की बाजार, मैण्डू गेट, सर्कुलर रोड होते हुए पुनः मंदिर पर समाप्त होगी। 22 अप्रैल को रात्रि 8 बजे श्री पागल बाबा की मंडली द्वारा हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 23 अप्रैल को सायं 6 बजे बाबा के विशाल छप्पन भोग एवं फूल बंगला के दर्शन होंगे तथा प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
श्री गोपेश्वर नाथ सेवा समिति के प्रमोद कौशिक, बृजेश चन्द्र मिश्र, पवन अग्रवाल, कृष्ण गोपाल सारड़ा, कुलदीप शर्मा, अमित अग्रवाल, सुमित पचौरी, नितिन बागला, चिन्टू कैटर्स, रवि वर्मा, गोपाल गर्ग, आशीष रस्तोगी, अंकित अग्रवाल, लखन वार्ष्णेय, डॉ. रघुकुल तिलक दुबे और अनमोल गुप्ता ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।





