हाथरस। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में शहर की छात्रा अजिता शेखर ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। अजिता शेखर डीपीएस अलीगढ़ की छात्रा हैं और सेठ पी.सी. बागला कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. चन्द्रशेखर रावल की पुत्री हैं। उनकी माता डॉ. लक्ष्मी अरोरा ने भी उनकी पढ़ाई में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। बसंत बाग कॉलोनी निवासी अजिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत को दिया है।
सीबीएसई हाईस्कूल में अजिता शेखर ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए





