फिरोजाबाद। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत नगर के पॉलीवाल हॉल में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवशंकर शर्मा और सदर विधायक मनीष असीजा द्वारा किया गया। उन्होंने बाबा साहब के विचारों को अपने जीवन में अपनाने पर जोर दिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त और समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है।
इस अवसर पर सदर ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव, सुनील शर्मा, राजेंद्र बौहरे, देवेश भारद्वाज, आनंद अग्रवाल, प्रमोदपाल बघेल, विवेक अग्रवाल, सोबरन जाटव, हरिबाबू, डॉ. रामबहादुर शंखवार, केशव फौजी, रामनरेश कटरा, डॉ. एसपी लहरी, विष्णु सक्सेना, रामलढ़ेती लकी, सौरभ गुप्ता, विमलेश जाटव, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, देशदीपक राजा, प्राचीर गुप्ता, गौतम कुशवाहा, लायक सिंह, सत्यवीर गुर्जर, सत्यप्रकाश यादव, अनार सिंह कुशवाहा, भारत सिंह वर्मा, केके गांधी, सत्यवीर गुप्ता, राम खिलाड़ी वाल्मीकि, पूनम शर्मा, प्रमोद, उदय प्रताप सिंह, राधेश्याम यादव, योगेंद्र बाबा, मनीष राठौर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।





