• Home
  • रायबरेली
  • सोनिया नगर में विधायक अदिति सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं

सोनिया नगर में विधायक अदिति सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं

रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने सदर विधानसभा क्षेत्र के सोनिया नगर मोहल्ले में आयोजित एक बैठक में पहुंचकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के बाद विधायक अदिति सिंह ने अपनी विधायक निधि से निर्मित चार इंटरलॉकिंग मार्गों का लोकार्पण किया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुख नीतियों के तहत क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से को आधुनिक बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और किसी भी समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top