• Home
  • रायबरेली
  • थ्रेशर में दुपट्टा फंसने से युवती की दर्दनाक मौत

थ्रेशर में दुपट्टा फंसने से युवती की दर्दनाक मौत

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुल्लू का पुरवा मजरे रामगांव में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे खेत में गेहूं की मड़ाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवती की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतका आरती (उम्र लगभग 20 वर्ष), पुत्री हनुमान, अपने परिजनों के साथ खेत में गेहूं मड़ाई के कार्य में लगी हुई थी। इसी दौरान उसके गले में पड़ा दुपट्टा अचानक थ्रेशर मशीन में फंस गया और तेजी से लिपटते हुए उसके गले में कस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top