• Home
  • आगरा
  • स्काउट्स एवं गाइड्स आगरा मंडल ने स्टेशनों पर यात्रियों के लिए पानी की प्याऊ की व्यवस्था की

स्काउट्स एवं गाइड्स आगरा मंडल ने स्टेशनों पर यात्रियों के लिए पानी की प्याऊ की व्यवस्था की

आगरा/मथुरा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल द्वारा ग्रीष्म ऋतु में यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन, मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन तथा धौलपुर रेलवे स्टेशन पर पानी की प्याऊ की व्यवस्था की गई है। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में यह जनहितकारी पहल संचालित की जा रही है। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवक स्टेशन परिसरों में सक्रिय रूप से सेवाएं दे रहे हैं।

इस दौरान स्वयंसेवक न केवल यात्रियों को पानी उपलब्ध करा रहे हैं, बल्कि सेवा और सहयोग की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया है। आगरा मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सेवा को प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार की जनहितकारी गतिविधियां आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated Posts

Scroll to Top