• Home
  • फिरोजाबाद
  • पृथ्वी दिवस पर किड्स कॉर्नर स्कूल में जागरूकता रैली आयोजित

पृथ्वी दिवस पर किड्स कॉर्नर स्कूल में जागरूकता रैली आयोजित

फिरोजाबाद। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने भाषण और लघु प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रदूषण नियंत्रण के महत्व पर प्रकाश डाला।

इसके बाद विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान उन्होंने स्लोगन और पोस्टरों के जरिए “पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ” और “स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” जैसे संदेश लोगों तक पहुंचाए। प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर ने कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. मयंक भटनागर और सीईओ विख्यात भटनागर ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top