• Home
  • फिरोजाबाद
  • डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ टूंडला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की गहन जांच की गई। साथ ही उन्होंने मरीजों से बातचीत कर चिकित्सीय सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया, जहां एक मरीज भर्ती मिला। इसके बाद उन्होंने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया, जहां कोई मरीज भर्ती नहीं था। वार्ड में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पैथोलॉजी में अपनी डायबिटीज की जांच भी कराई और बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनका दायित्व केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। उन्होंने मरीजों को खान-पान और जीवनशैली में सुधार के लिए विस्तार से जानकारी देने पर जोर दिया, ताकि इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सके। इस दौरान उपजिलाधिकारी अंकित वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top