• Home
  • फिरोजाबाद
  • स्मार्ट और प्रीपेड मीटर के विरोध में व्यापारियों ने निकाली शवयात्रा, सौंपा ज्ञापन

स्मार्ट और प्रीपेड मीटर के विरोध में व्यापारियों ने निकाली शवयात्रा, सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट और प्रीपेड मीटर के विरोध में शवयात्रा निकाली। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन चीफ इंजीनियर विद्युत भरत सिंह को सौंपा गया। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारी जैन मंदिर चौराहे पर एकत्रित हुए, जहां से स्मार्ट और प्रीपेड मीटर की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई। यह यात्रा जिला अस्पताल होते हुए विद्युत विभाग कार्यालय और एसएन उपविद्युत सबस्टेशन तक पहुंची, जहां प्रदर्शन धरने में बदल गया।

व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर में आ रही विसंगतियों को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इन मीटरों के कारण बिजली बिलों में अनियमित वृद्धि, गलत रीडिंग और तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं, जिससे उपभोक्ता खासकर व्यापारी वर्ग आर्थिक दबाव झेल रहा है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर की खामियों को दूर नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो व्यापारी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

प्रदर्शन के दौरान महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील जाट, अनिल गुप्ता, दिलीप दीक्षित, सुभाष यादव, दुष्यंत यादव, आकाश जैन, मुन्नालाल गोला, स्वतंत्र गुप्ता, नरेश पंजाबी, पारुल गुप्ता, अजीत लहरी, हरिशंकर राठौर, ओमप्रकाश राठौर, रामगोपाल बजाज, मूलचंद राठौर, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, बबीता शर्मा, रजनीश शर्मा, सुबोध बघेल, श्यामवीर यादव, संतोष राठौर, रवि यादव, हर्षवर्धन, रिंकू यादव, नवीन पंडित, संजय सिंह, होरीलाल, राजू यादव, मुकेश शर्मा सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top