फिरोजाबाद। नगर में तीर्थंकर पंचोत्सव का शुभारम्भ भव्य घटयात्रा के साथ हुआ। महावीर जिनालय में नेमिनाथ प्रभु के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत विधिवत रूप से की गई। महोत्सव के प्रथम दिन आचार्य सौभाग्य सागर एवं आचार्य सुरत्न सागराचार्य ससंघ के सानिध्य में पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन जिनालय, जैन नगर से अष्टकुमारियों द्वारा विशाल और आकर्षक घटयात्रा निकाली गई। यह यात्रा पार्श्वनाथ जिनालय से शुरू होकर ट्रॉमा सेंटर और सुभाष चौराहा होते हुए महावीर जिनालय पहुंची।
महावीर जिनालय पहुंचने पर श्री प्रभु को पांडुक शिला पर विराजमान किया गया। इंद्र स्वरूप धारण किए श्रद्धालुओं ने प्रासुक जल से जिनाभिषेक किया। इसके बाद दिल्ली से पधारे प्रतिष्ठाचार्य सतीश जैन सरल और स्थानीय प्रदीप जैन द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया गया। इस दौरान अशोक जैन, अनुज जैन, अभिषेक जैन और सुशील जैन (तुलसी बिहार) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में महावीर जिनालय के ट्रस्टी महावीर प्रसाद जैन (मुन्ना बाबू) परिवार ने लाल फीता खोलकर विशाल पांडाल का उद्घाटन किया। इसके पश्चात स्वर्ण मुकुट और पीत वस्त्र धारण किए सोधर्म इंद्र के रूप में प्रदीप जैन परिवार सहित श्री प्रभु को ढोल-नगाड़ों के साथ पांडाल तक लेकर आए और पुनः पांडुक शिला पर विराजमान कराया।
घटयात्रा में मुकेश जैन विभव, डॉ. धीरेन्द्र जैन, डेविड जैन, अशोक जैन, मनोज जैन, हीरा लाल जैन, संजय जैन (पीआरओ), आदीश जैन, संजीव जैन एडवोकेट, संतोष जैन, जितेंद्र कुमार जैन (टाइगर), महेंद्र जैन (गुल्ली), निमिष जैन, शैलेन्द्र जैन (शैली), अंशुल जैन, नवनीत जैन, राजीव जैन (रागी), अनिल जैन, नीरज जैन, राजेश जैन, प्रशांत जैन, प्रवीण जैन, विजय जैन एडवोकेट, सतीश सालावाडिया सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।





