• Home
  • फिरोजाबाद
  • मांगों को लेकर प्रधानों का जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

मांगों को लेकर प्रधानों का जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले जनपद के प्रधानों ने अपनी संवैधानिक मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। प्रधानों का कहना है कि जब तक जिलाधिकारी द्वारा उनका ज्ञापन ससम्मान स्वीकार नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रधान जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानों के हितों, अधिकारों और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए जरूरत पड़ी तो लंबा संघर्ष किया जाएगा।

मंडल अध्यक्ष राहुल यादव एडवोकेट ने कहा कि प्रधान अपनी संवैधानिक मांगों को लेकर ज्ञापन देना चाहते हैं, लेकिन जिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन न लेना संविधान की भावना के विपरीत है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव और जिला प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने मांग उठाई कि पंचायत चुनाव समय से कराए जाएं या फिर प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए, जैसा कि राजस्थान और उत्तराखंड में किया गया है।

धरने में जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, डॉ. सर्वेश कुमार, अनिल कुमार शर्मा, राजमणि यादव, अवधेश प्रताप सिंह, अभिषेक कुमार, रामजीलाल, मनोज देवी, योगेंद्र सिंह, मोरध्वज सिंह राजपूत, सुलेमान अली, रवि कुमार, सीमा देवी, अवधेश कुमार, हेमलता, अनिल कुमार, मुन्नालाल, अनुपम, श्रीपतीलाल, सूबेदार राठौर, अशोक कुमार, सोनवीर सिंह, पुष्पेंद्र यादव और संतोष Kumar सहित कई प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top