• Home
  • फिरोजाबाद
  • भीषण गर्मी में राहत की मांग, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी में राहत की मांग, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। जिले में बढ़ती गर्मी और लगातार चढ़ते तापमान के बीच आमजन को राहत दिलाने की मांग तेज हो गई है। राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शहर में राहगीरों के लिए पेयजल और ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त प्रशांत नागर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि शहर का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से प्रमुख चौराहों पर पीने के पानी, टेंट, कूलर या बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।

ज्ञापन में जैन मंदिर चौराहा, आशफाबाद चौराहा सहित अन्य भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर ठंडे पेयजल, टेंट, कुर्सी और कूलर की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की गई। साथ ही रसूलपुर सब्जी मंडी, घंटाघर, सुहाग नगर चौराहा, नगला बरी चौराहा, थाना रसूलपुर तिराहा और जाटवपुरी चौराहा समेत अन्य क्षेत्रों में भी शीतल पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

संगठन ने प्रशासन से जनहित में शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है। ज्ञापन देने वालों में आनंद शर्मा, पवन शर्मा, गौरव शर्मा, नितिन शर्मा, अयांश उपाध्याय, प्रदेश गुप्ता, विवेक शर्मा, पप्पू, मनीष शर्मा और राहुल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top