हाथरस। प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने पंचायत चुनाव समय पर कराए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने भी प्रधानों के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही कराए जाएं, ताकि ग्रामीण विकास कार्यों पर कोई असर न पड़े।
ज्ञापन में मांग की गई कि यदि पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराए जाते हैं तो प्रशासनिक व्यवस्था (प्रशासक नियुक्ति) न की जाए। प्रधानों ने वर्ष 2021 के कोरोना काल का हवाला देते हुए कहा कि उस समय लगाए गए प्रशासनिक प्रबंधों के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए थे, जिसे दोबारा लागू नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर चुनाव कराना ही लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में है, जबकि देरी होने पर प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने से ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।




