• Home
  • फिरोजाबाद
  • कैंपों में 300 से अधिक लोगों के मोबाइल नंबर किए गए लिंक

कैंपों में 300 से अधिक लोगों के मोबाइल नंबर किए गए लिंक

फिरोजाबाद। पावर कॉरपोरेशन द्वारा नगर के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों पर कैंप आयोजित कर उपभोक्ताओं के मीटरों का सत्यापन कराया गया और उनके मोबाइल नंबर रजिस्टर किए गए। इस दौरान करीब 300 से अधिक लोगों ने यूपीपीसीएल एप डाउनलोड कर ओटीपी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी की। सुहागनगरी में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी के मद्देनजर रसूलपुर और गांधी पार्क विद्युत उपकेंद्रों पर विशेष कैंप लगाए गए। कैंप में पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पाण्डेय, मुख्य अभियंता जोन भरत सिंह और अधीक्षण अभियंता शहर विजय मोहन खेड़ा ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कैंप के दौरान उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबरों को मीटर से लिंक किया गया और उन्हें यूपीपीसीएल एप डाउनलोड कर उसके उपयोग की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों के अनुसार कैंप में 300 से अधिक उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता नरेन्द्र सिंह, कालीचरण शोभा, संजीव कुमार, एसडीओ रजत शुक्ला, सुनील कुमार परिहार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top