• Home
  • फिरोजाबाद
  • कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छह परीक्षा केंद्रों पर हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छह परीक्षा केंद्रों पर हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा

फिरोजाबाद। होमगार्ड भर्ती परीक्षा नगर के छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और प्रत्येक केंद्र पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी व पहचान पत्र का सत्यापन करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने एसएसपी आदित्य लांग्हे के साथ परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दाऊदयाल महिला डिग्री कॉलेज और एमजी महिला पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को परखा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर बनाए गए कंट्रोल रूम का भी बारीकी से निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और निगरानी व्यवस्था को जांचते हुए निर्देश दिए गए कि परीक्षा से जुड़ी हर गतिविधि पर सतर्क नजर रखी जाए। साथ ही मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सख्त चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवेश के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और वर्जित सामग्री को पूरी तरह प्रतिबंधित रखा जाए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं एसएसपी ने सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने और परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top