फिरोजाबाद। हजरत शफी शाह का 56वां तीन दिवसीय उर्स कुल शरीफ के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान दूर-दराज से पहुंचे जायरीनों ने दरगाह पर चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगीं और देश में अमन-चैन की दुआएं कीं। बसई मोहम्मदपुर स्थित दरगाह पर आयोजित उर्स का शुभारंभ सपा की जिला महासचिव मीना राजपूत ने किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित मुशायरे में शायरों ने अपने कलाम पेश कर माहौल को खुशनुमा बना दिया, वहीं कव्वालों ने सूफियाना कलाम और कव्वालियां सुनाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इमरान शाबरी ने बाबा की शान में नातिया कलाम पेश किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।
कव्वालों ने अपने अंदाज में कहा कि जो भी बाबा की दरगाह पर आया है, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटा। उन्होंने सूफियाना पंक्तियों के माध्यम से श्रद्धा और भक्ति का संदेश दिया। उर्स का समापन कुल शरीफ के साथ मुतवल्ली शबीर मियां द्वारा किया गया। इस मौके पर महबूब नईम, बसीर फहीम, नायाब बेग, कमाल सिद्दीकी, गुलनार, गोविंद वर्मा, जितेंद्र बघेल, अजय कुशवाह, योगेंद्र, संजय वर्मा, हरिओम वर्मा, अरविंद जैन, प्रेमपाल और दरगाह कमेटी की अध्यक्ष नसीम बानो सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





