• Home
  • हाथरस
  • 390 प्रशिक्षु आरक्षी बने पुलिस बल का हिस्सा, रिजर्व पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड

390 प्रशिक्षु आरक्षी बने पुलिस बल का हिस्सा, रिजर्व पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड

हाथरस। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में प्रशिक्षण पूरा कर चुके 390 प्रशिक्षु आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बन गए। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक (तकनीकी सेवाएं) आशीष तिवारी ने परेड की सलामी ली और सभी प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में डीआईजी आशीष तिवारी ने बताया कि प्रदेशभर में एक साथ 60 हजार से अधिक आरक्षियों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जो अपने आप में एक बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन है।

उन्होंने बताया कि हाथरस में शामिल लगभग 390 आरक्षियों में करीब 90 महिला आरक्षी भी हैं, जो पुलिस बल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। उनके अनुसार, बल में करीब 20 प्रतिशत नए जवानों के जुड़ने से कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। परेड के दौरान प्रशिक्षुओं के परिवारों की मौजूदगी से समारोह का माहौल भावुक और गर्वपूर्ण बना रहा। नए आरक्षियों ने अनुशासन और दक्षता का प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top