• Home
  • फिरोजाबाद
  • मिल्क डे पर बच्चों को किया गया जागरूक, आईसक्रीम पाकर खिले चेहरे

मिल्क डे पर बच्चों को किया गया जागरूक, आईसक्रीम पाकर खिले चेहरे

फिरोजाबाद। नगर के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम जूनियर हाईस्कूल में मिल्क डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को दूध से बनने वाले उत्पादों की जानकारी देना और उनके स्वास्थ्य लाभ के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम शुक्ला ने बच्चों को दूध से बनने वाली वस्तुएं जैसे आइसक्रीम, मिल्क रोज, चॉकलेट और मक्खन वितरित किए। इन चीजों को पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है और इसमें प्रोटीन सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दूध गाय, बकरी और भैंस से प्राप्त होता है तथा विशेष रूप से गाय का दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कार्यक्रम के दौरान प्लेवे से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों ने भाग लिया और आइसक्रीम का आनंद लिया। साथ ही बच्चों को सामान्य ज्ञान से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top