• Home
  • फिरोजाबाद
  • जलेसर रोड टापा मार्ग बाजार कमेटी का गठन, मनीष अध्यक्ष और विवेक महामंत्री बने

जलेसर रोड टापा मार्ग बाजार कमेटी का गठन, मनीष अध्यक्ष और विवेक महामंत्री बने

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल की बैठक में जलेसर रोड टापा मार्ग बाजार कमेटी का गठन करते हुए संगठन का विस्तार किया गया। इस दौरान मनीष शर्मा को अध्यक्ष और विवेक पचौरी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी के सानिध्य में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने नई कमेटी की घोषणा की। सर्वसम्मति से उमेश शर्मा को कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा अंशुल कुमार को कोषाध्यक्ष, रवि शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष गोयल को उपाध्यक्ष तथा दिलीप कुमार जैन, आशीष जैन, अंकित शर्मा, अनिल शर्मा और अजय यादव को मंत्री बनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। बैठक में संगठन के विस्तार और व्यापारियों के हितों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर रामबाबू झा, अर्जेश उपाध्याय, परशुराम लालवानी, दिनेश यादव, विजय भवानी, धन उपाध्याय, राजेश दुबे, नीतू शर्मा, रीना शर्मा, वंदना चेलानी, डिंपल जैन, पवन दीक्षित और नवीन उपाध्याय सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top