• Home
  • फिरोजाबाद
  • बाल कुंभ में बच्चों ने लिया खेलकूद और देशभक्ति गतिविधियों का प्रशिक्षण

बाल कुंभ में बच्चों ने लिया खेलकूद और देशभक्ति गतिविधियों का प्रशिक्षण

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चंद्रनगर महानगर के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में बाल कुंभ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में कुल 750 बाल स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चंद्रसेन नगर स्थित स्वर्गाश्रम मैदान में 200, दीनदयाल नगर के लेबर कॉलोनी रामलीला मैदान में 250 तथा वीर सावरकर नगर के गोपीनाथ इंटर कॉलेज में 300 बच्चों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के नगर संघचालकों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित यह बाल कुंभ कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, देशभक्ति और शारीरिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को देशभक्ति गीतों का अभ्यास कराया गया और महापुरुषों की पहचान से जुड़ी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। साथ ही जलेबी दौड़, रस्साकशी और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों का अभ्यास कराया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में महानगर संघचालक प्रदीप, विभाग शारीरिक प्रमुख मुकेश, महानगर कार्यवाह गौरव, रामकुमार, वीरेंद्र, राजेश, प्रणव, संदीप, अनिल, प्रेम चंद्र, सौरभ, बृजेश, शैलेन्द्र और नरेंद्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top