भगवान बुद्ध की शोभायात्रा एक मई को निकलेगी

फिरोजाबाद। भगवान बुद्ध जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में एक मई को भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भगवान बुद्ध के धर्म संदेशों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। समिति अध्यक्ष हैमबीर सिंह बौद्ध ने बताया कि शोभायात्रा अर्चिता नंद बुद्ध विहार हिमायुपुर से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होगी। यह यात्रा डॉ. आंबेडकर बुद्ध विहार भीम नगर, प्रज्ञा ज्योति बुद्ध विहार देव नगर, गुरुद्वारा, गांधी पार्क चौराहा, गंज चौराहा, सर्कुलर रोड, मोहम्मदपुर धर्मशाला, शीतल खां रोड, नगला बरी, सर्विस रोड बाईपास, कोटला चुंगी होते हुए बौद्ध नगर नगला मिर्जा बड़ा, बंबा रोड गौतम बुद्ध मार्ग से गुजरते हुए रतन पुंज बुद्ध विहार नगला मिर्जा बड़ा पर ब्रह्मसभा के रूप में संपन्न होगी।

मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश गौतम ने बताया कि इस धर्म संदेश यात्रा में नगर और जिले के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। प्रेसवार्ता में केपी सिंह बौद्ध, रामखिलाड़ी गौतम, गुरुचरण गौतम, वीरेंद्र सिंह, केडी जाटव, डॉ. डीसी गौतम, राकेश सिंह एडवोकेट, अर्चना सिंह बौद्ध, प्रीति सिंह बौद्ध एडवोकेट, महेंद्र सिंह, अनिल कुमार, देवेंद्र कुमार पार्षद, राहुल निगम, अन्ना ठाकरे, वीरेंद्र सुमन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top