106 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

फिरोजाबाद। सर्विलांस सेल और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक विशेष अभियान चलाकर 106 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद सभी फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए, जिन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। यह अभियान एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध के नेतृत्व में सर्विलांस टीम ने जनपद के सभी थानों की पुलिस के साथ मिलकर काम किया। पुलिस ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का परीक्षण किया और तकनीकी सर्विलांस के जरिए मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए।

बरामद मोबाइलों में विभिन्न कंपनियों के फोन शामिल हैं, जिनमें सबसे अधिक 27 वीवो, 21 सैमसंग, 18 ओप्पो, 11 रियलमी, 10 रेडमी, 4 टेक्नो, 4 मोटोरोलो, 4 वनप्लस, 3 पोको, 2 आईक्यूओओ तथा लावा और नोकिया के एक-एक मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, जनपद में अब तक विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कुल 1276 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। पुलिस विभाग ने इसे तकनीकी पुलिसिंग की एक बड़ी सफलता बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top