फिरोजाबाद। भगवान बुद्ध जयंती के अवसर पर बुद्ध जयंती महोत्सव समिति द्वारा गाजे-बाजे के साथ भव्य धम्मा संदेश यात्रा निकाली गई। यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा का शुभारंभ भदंत बुद्ध शरण महास्थविर द्वारा फीता काटकर किया गया। यह यात्रा अर्चिता नंद बुद्ध विहार, हिमायूपुर से प्रारंभ होकर सुहाग नगर चौराहा, भीमनगर, डॉ. आंबेडकर पार्क जगजीवन रामनगर, प्रज्ञा ज्योति बुद्ध विहार पुरुषोत्तम नगर देव नगर, स्टेशन रोड गुरुद्वारा, गांधी पार्क चौराहा, सदर बाजार, मोहल्ला गंज, सर्कुलर रोड, मोहम्मदपुर, शीतल खान रोड, नगलावरी बाईपास सर्विस रोड होते हुए कोटला चुंगी, ज्ञानोदय बुद्ध विहार बुद्ध नगर, सैलई रोड और रतन पुंज बुद्ध विहार, गौतम बुद्ध मार्ग नागला मिर्जा तक पहुंची। अंत में यह यात्रा धम्म प्रवचन समारोह में परिवर्तित हो गई।
यात्रा के दौरान “बुद्धं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि” जैसे संदेशों से वातावरण गुंजायमान रहा। इसमें भगवान बुद्ध, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और माता रमाबाई सहित अनेक महापुरुषों की आकर्षक झांकियां भी शामिल रहीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं।
यात्रा में केपी सिंह एडवोकेट, अध्यक्ष हम्मीर सिंह बौद्ध, अर्चना सिंह बौद्ध, प्रीति सिंह बौद्ध एडवोकेट, संघमित्रा पार्षद, सुमन बौद्ध, अरविंद कुमार, वेद प्रकाश गौतम, वीरेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह बौद्ध एडवोकेट, धीरी सिंह बौद्ध, रामवीर सिंह बौद्ध, तार बाबू, प्रदीप कुमार गौतम, महेश चंद पौना, गुरचरण सिंह गौतम, पूर्णिमा सिंह बौद्ध, चित्र जौहरी, लता बौद्ध, सरोज बौद्ध, नीतू सिंह बौद्ध सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





