• Home
  • फिरोजाबाद
  • श्रमिक दिवस पर महिला शक्ति ने कराया भोजन वितरण कार्यक्रम

श्रमिक दिवस पर महिला शक्ति ने कराया भोजन वितरण कार्यक्रम

फिरोजाबाद। श्रमिक दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा रोटरी रसोई में श्रमिकों एवं श्रमजीवी वर्ग के सम्मान में भोजन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से श्रमिकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया, जो अपने परिश्रम से समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महिला शक्ति की सदस्याओं ने सेवा भाव के साथ श्रमिकों को भोजन परोसते हुए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस दौरान श्रमिकों और उपस्थित लोगों को ससम्मान भोजन कराया गया। सभी ने प्रेमपूर्वक भोजन ग्रहण करते हुए इस पहल की सराहना की।  सदस्याओं ने कहा कि श्रमिक समाज की मजबूत नींव हैं और उनके श्रम, समर्पण व योगदान का सम्मान करना सभी का कर्तव्य है।

इस अवसर पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनु बंसल, कल्पना राजौरिया, अध्यक्षा सीमा अग्रवाल, वित्त निदेशिका गौरी बंसल, रेनू अरोड़ा, मोनिका रानीवाला, मोनिका गर्ग, शीनू अग्रवाल, निंकी नरूला, निशा चौहान, पूर्णिमा बहल, राखी, आशा गर्ग, विजय लक्ष्मी, अलका जैन, लक्ष्मीकांत बंसल, नरेश अरोड़ा, रेनू अरोड़ा सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top