• Home
  • फिरोजाबाद
  • जिला प्रशिक्षण कार्य योजना की बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर

जिला प्रशिक्षण कार्य योजना की बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर

फिरोजाबाद। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण कार्य योजना की बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने तथा आगामी योजनाओं को धरातल पर बेहतर तरीके से लागू करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रशिक्षण अभियान के प्रभारी, प्रदेश मंत्री एवं एमएलसी विजय शिवहरे तथा जिला प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सतत प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण बेहद आवश्यक है।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन हित में अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे और प्रशिक्षण अभियान को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, चेयरमैन गीता देवी दिवाकर, राजीव गुप्ता, नानक चंद्र अग्रवाल, अरविंद पचौरी, डॉ. लक्ष्मीनारायण यादव, बी.एल. वर्मा, सुनील टंडन, सुनील शर्मा, केशवदेव कुशवाह, आनंद अग्रवाल, देवेश भारद्वाज, प्रमोद पाल बघेल, विवेक अग्रवाल, दीपक गुप्ता (कालू), आकाश गुप्ता, रामनरेश कटारा, विष्णु सक्सैना, योगेंद्र बाबा, अंकित तिवारी, नमन बंसल, दुर्गेश यादव, रामलढ़ेती (लकी), कैलाश ओझा, विमलेश जाटव, सौरव शिवहरे, डॉ. रामकैलाश यादव, ठाकुर राकेश सिंह, विनोद पचौरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top