• Home
  • फिरोजाबाद
  • पढ़ाई के साथ खेलकूद और व्यायाम में भी हिस्सा लेना चाहिए — संघचालक

पढ़ाई के साथ खेलकूद और व्यायाम में भी हिस्सा लेना चाहिए — संघचालक

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के अंतर्गत चंद्रनगर महानगर के छह नगरों में अलग-अलग स्थानों पर बाल कुंभ का आयोजन किया गया। इन बाल कुंभों में भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों अथवा शाखाओं से सीधे जुड़े हुए हैं। चयनित स्थानों पर आयोजित बाल कुंभ का शुभारंभ नगर संघचालकों एवं बौद्धिक प्रमुखों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ मैदानी खेलकूद और व्यायाम में भी सक्रिय भागीदारी जरूरी है। साथ ही, अपने राष्ट्र को देवता और राष्ट्र-आराधना को जीवन का मंत्र मानकर चलना चाहिए। यदि हम अपने राष्ट्र को विश्वगुरु के रूप में स्थापित देखना चाहते हैं, तो देश के प्रत्येक युवा को अपनी प्रतिभा से राष्ट्र सेवा में योगदान देना होगा—चाहे वह अच्छे स्वास्थ्य, संस्कार, नागरिक कर्तव्यों या सांस्कृतिक मूल्यों के माध्यम से हो।

सुदर्शन नगर स्थित जीडी गोयनका स्कूल में आयोजित बाल कुंभ में 160 बाल स्वयंसेवकों, राजेंद्र नगर के गांधी पार्क में 200, शीतला नगर स्थित भगत सिंह शाखा में 225, मधुकर नगर के सुमंगलम गार्डन में 150, अंबेडकर नगर स्थित स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में 100 तथा केशव नगर के महावीर नगर स्थित नारदानंद विद्यालय में 100 बाल स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

इस दौरान महानगर सह-कार्यवाह रामकुमार गुप्ता, नगर संघचालक संजय, नगर कार्यवाह अनुराग तिवारी, विद्यार्थी प्रचारक दिलीप, नगर संघचालक मधुकर, कार्यवाह संजय, नगर संघचालक हरिशंकर, नगर कार्यवाह रवि, विभाग बौद्धिक प्रमुख अमर, महानगर सह-कार्यवाह अभिषेक, सह विभाग कार्यवाह राहुल, नगर संघचालक नारायण, कार्यवाह पंकज, विभाग कार्यवाह ब्रजेश यादव, नगर कार्यवाह अनिल, नगर संघचालक विनोद, विभाग सह-शारीरिक प्रमुख, नगर कार्यवाह विनोद तथा नगर संघचालक सुधीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top