फिरोजाबाद। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जनकल्याण समिति की बैठक रामलीला ग्राउंड स्थित बघेल प्याऊ पर हुई, जिसमें सर्वसम्मति से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर शोभायात्रा समिति का अध्यक्ष होरीलाल बघेल को बनाया गया। साथ ही भाजपा के नामित पार्षद, महामंत्री आदि का स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जेपी बघेल के नेतृत्व में होरीलाल बघेल को सर्वसम्मति से शोभायात्रा का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिन कोटला रोड दखल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया जाएगा।
सात जून को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा गांधी पार्क चौराहे से निकाली जाएगी, जो सिनेमा चौराहा, बर्फखाना चौराहा, पुराना डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी चौराहा होते हुए कोटला रोड दखल स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा में 21 झांकियां रहेंगी। इससे पूर्व भाजपा महानगर महामंत्री प्रमोद बघेल, नामित पार्षद सूरजपाल बघेल और सभासद संदीप पाल बघेल का स्वागत किया गया।
इस दौरान अशोक कुमार बघेल, श्यामबाबू बघेल, राष्ट्रप्रकाश धनगर, योगेंद्र बघेल, रमेश बघेल, लक्ष्मी नारायण बघेल, रामबाबू धनगर, योगेश बघेल, पार्थ बघेल, बृजेश बघेल, मुनेश बघेल, भूदेव, अरविंद, विनोद, विपिन, भूरी सिंह, सुनील संतोष, जितेंद्र, देवेंद्र बघेल आदि मौजूद रहे।





