• Home
  • फिरोजाबाद
  • पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

फिरोजाबाद। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी करते हुए मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों पर देश की जनता जनार्दन का अटूट विश्वास है। पश्चिम बंगाल में पहली बार ऐतिहासिक विजय व असम में लगातार तीसरी बार जीत हुई। पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर के नेतृत्व में जैन मंदिर चौराहे पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी चलाते हुए भाजपा माता की जय के नारे लगाए।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, नगर विधायक मनीष असीजा और महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व और सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने इसे देश के विकास और सुशासन की जीत बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

इस दौरान कन्हैया लाल गुप्ता, सुनील टंडन, अरविंद पचौरी, आनंद अग्रवाल, देवेश भारद्वाज, प्रमोद बघेल, रामनरेश कटारा, योगेंद्र यादव बाबा, विवेक अग्रवाल, अंकित तिवारी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, डॉ. एस.पी. लहरी, आकाश गुप्ता, आशीष यादव, शैलेंद्र कुमार गुप्ता शालू, सौरभ गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू, विमलेश जाटव, नमन बंसल, राजेश झा, विशाल पचौरी, अनुपम शर्मा, डॉ. दुर्गेश यादव, डॉ. अमित गुप्ता, देश दीपक राजा, प्राचीर गुप्ता, भारत सिंह वर्मा, अनार सिंह कुशवाहा, गौतम कुशवाहा, शिवम दीक्षित, सत्यवीर गुर्जर, सत्यप्रकाश यादव, लयाक सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top