• Home
  • रायबरेली
  • जनगणना 2027 की स्वगणना के प्रचार-प्रसार को लेकर ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनगणना 2027 की स्वगणना के प्रचार-प्रसार को लेकर ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायबरेली। जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना प्रक्रिया के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, रायबरेली द्वारा एक ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी, जनपद के पेट्रोल पंप संचालक, गैस एजेंसी प्रतिनिधि तथा कोटेदारगण को गूगल मीट के माध्यम से जोड़ा गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के मास्टर ट्रेनर द्वारा स्वगणना की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से विस्तारपूर्वक समझाया गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि स्वगणना के माध्यम से आम नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनगणना की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और सटीक बन सकेगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने सभी प्रतिभागियों को स्वगणना के महत्व, उसकी प्रक्रिया तथा इसके सफल क्रियान्वयन में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना किसी भी देश की नीतियों और योजनाओं के निर्माण का आधार होती है, इसलिए इसमें सटीक आंकड़ों का संकलन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों, गैस एजेंसी प्रतिनिधियों और कोटेदारों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने स्तर पर आमजन को स्वगणना के प्रति जागरूक करें और उन्हें इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि जनगणना 2027 को अधिक प्रभावी और सफल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top