लखनऊ। मुख्य डाकघर, लखनऊ जीपीओ के कार्यालय द्वारा डाकघर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सुरक्षा गार्डों की सेवाएं प्राप्त करने हेतु सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर टेंडर जारी किया गया है। यह टेंडर बोली संख्या GEM/2026/B/7401492 दिनांक 30.03.2026 के अंतर्गत जारी किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य लखनऊ जीपीओ में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा विभागीय कार्यों को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित करना है।
इस संबंध में जानकारी दी गई है कि बोली जमा करने की अंतिम तिथि को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब यह टेंडर 14 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे खोला जाएगा। डाक विभाग ने सभी इच्छुक एवं पात्र सेवा प्रदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर GeM पोर्टल के माध्यम से इस निविदा प्रक्रिया में भाग लें। प्रतिभागियों को टेंडर दस्तावेज में उल्लिखित सभी शर्तों, कार्यक्षेत्र, पात्रता मानदंड, सेवा शर्तों तथा वित्तीय प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य होगा। अधिकारियों के अनुसार, इस अवधि विस्तार का उद्देश्य अधिक से अधिक प्रतिभागियों को अवसर प्रदान करना तथा पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करना है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक बोलीदाता GeM पोर्टल पर जाकर संबंधित निविदा का विवरण देख सकते हैं।





