• Home
  • रायबरेली
  • 11 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का होगा आयोजन

11 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का होगा आयोजन

रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रायबरेली में 11 मई 2026 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में सिंचाई विभाग (नलकूप खंड), छजलापुर, रायबरेली द्वारा अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अंतर्गत कुल 27 पदों पर 12 माह के प्रशिक्षण हेतु विभिन्न आईटीआई ट्रेडों से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उपलब्ध ट्रेडों में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिशियन पावर डिस्ट्रीब्यूशन, वायरमैन, टर्नर, मशीनिस्ट, मैकेनिक डीजल, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, कोपा, स्टेनो (हिंदी) एवं वेल्डर आदि शामिल हैं।

अभ्यर्थी, जिन्होंने संबंधित ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण की है, वे अपने हाईस्कूल अंकपत्र, तकनीकी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ मेले में उपस्थित हो सकते हैं। मेले का आयोजन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी राजकीय आईटीआई, रायबरेली के प्रधानाचार्य विवेक कुमार तिवारी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top