• Home
  • फिरोजाबाद
  • जिलाधिकारी ने नीब करोरी बाबा की जन्मभूमि पर चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने नीब करोरी बाबा की जन्मभूमि पर चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने अकबरपुर स्थित नीब करोरी बाबा की जन्मभूमि पर चल रहे पर्यटन विकास कार्यों और मल्टीपरपज हॉल के निर्माण का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने निर्माणाधीन मल्टीपरपज हॉल के कमरों और अन्य ढांचों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नीब करोरी बाबा की यह पावन भूमि केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि हजारों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और अटूट विश्वास का केंद्र है। यह स्थान बाबा के बताए मानवता और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने आगे कहा कि बाबा नीब करोरी का मानवता के लिए दिया गया संदेश इस स्थल के माध्यम से जीवंत रहेगा और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी विशु राजा, उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top