• Home
  • फिरोजाबाद
  • योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है : मनीष असीजा

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है : मनीष असीजा

फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अटल पार्क में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उपस्थित लोगों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज विश्व के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। योग व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। हमें अपने परिवार और आने वाली पीढ़ियों को भी योग के प्रति जागरूक करना चाहिए, ताकि स्वस्थ, जागरूक और सशक्त भारत का निर्माण किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भगवानदास शंखवार, आनंद अग्रवाल, प्रमोद पाल बघेल, आकाश गुप्ता, विवेक अग्रवाल, दीपक गुप्ता कालू, शैलेंद्र कुमार गुप्ता शालू, डॉ. दुर्गेश यादव, गौतम कुशवाहा, आशीष यादव, अशोक राठौर, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, राधेश्याम यादव, रजत राठौर, मनीष राठौर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top