फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए तथा राहगीरों को शरबत पिलाकर सेवा कार्य किए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में जिला अस्पताल में 251 मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना भी की।
इसके बाद कांग्रेसियों ने रामबाबू मैरिज होम पर राहगीरों को शरबत वितरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया। जिला अस्पताल में आयोजित फल वितरण कार्यक्रम के दौरान सीएमएस डॉ. नवीन जैन, राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, दिनेश उपाध्याय, लक्ष्मी प्रकाश, गुलाम जिलानी, शांतिदास शंखवार, अजय यादव, धर्मेंद्र यादव, संदीप कुमार, सुरेंद्र शर्मा, दिलीप यादव, बिट्टू यादव, संजय रावत सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





